Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home2/bmsiserv/public_html/shripritamdhamtrust.in/index.php on line 1
About Us - Baba Haridas
श्री प्रीतम धाम दशमेश घाट चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि.)

निवेदन इस प्रकार है कि दुनिया के सभी देश अपनी-अपनी नदियों को प्रदूषण मुक्त करने की कार्यवाही में संलग्न है। हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की उत्कृष्ट अभिलाषा है, कि देश की प्रत्येक नदी प्रदूषण मुक्त और सदानीरा रहे। इसके अतिरिक्त तमाम राजनीतिक दल, सरकारें, धार्मिक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक दृष्टिकोण रखने वाले लोगों की मंशा भी यही रही है। किंतु किन्हीं कारणों से लोगों की इच्छा शक्ति एवं जन भागीदारी के अभाव में देश की नदियां दिनों-दिन प्रदूषित होने के साथ मृतप्रायः होती जा रही है। जैसा कि आप सभी जानते हैं “जल ही जीवन है” फिर भी भारत की नदियों की दुर्दशा हो रही है। इसलिए श्री पीतम धाम दशमेश घाट चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिनांक 17 नवंबर 2024 से 26 दिसंबर 2024 तक दिल्ली में यमुना बचाओ यात्रा के माध्यम से आम जनमानस बीच यमुना सफाई के लिए जन जागरण करना तय किया है। जिसमें सरकार की बात सरकार से, समाज की बात समाज से, की जानी है। जिसमें सभी से अपील की जाएगी नदियों को स्वच्छ, निर्मल और पर्यावरण शुद्ध कर रखने का संकल्प दोहराया जाएगा।

अतः आपका उपरोक्त कार्यक्रम की ओर ध्यानाकर्षण कराते हुए हम / हमारा संगठन आपसे करबद्ध प्रार्थना करता है कि कृपया नदियों के स्वच्छ, निर्मल और पर्यावरण को शुद्ध रखने में आप यदि किसी भी रूप में सहयोग, समर्थन करते हैं तो अपना सहमति पत्र विचार एवं सुझाव, पत्र के माध्यम से भेजने का कष्ट करें।